इंदौर में अब महिलाएं दो पहिया वाहन सुधारने के लिए एक कॉल पर दो पहिया लेकर आपके घर पहुंचेंगी। महिला गैरेज यंत्रिका ने ये पहल करते हुए 5 महिला मैकेनिक को इसके लिए तैयार किया है।
फिलहाल शहर में विदुर नगर, पालदा और पिपल्याहाना में तीन महिला गैरेज यंत्रिका संचालित हो रहे हैं। इन घर पहुंचे सर्विस सेवा देने वाले दो पहिया वाहनों की डिक्की सहित बैग में टूल किट तैयार की गई है। इसके अलावा इन महिला मैकेनिकों को जीपीएस के साथ ही किसी के घर जाने पर किए जाने वाले व्यवहार के साथ सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी दी गई है। उल्लेखनीय है कि फिलहाल शहर में दो पहिया वाहन को सुधारने के लिए पिक एंड ड्रॉप की सुविधा तो उपलब्ध है, लेकिन सर्विस ऑन द स्पॉट की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
सामान्य तकनीकी परेशानी दूर होगी
समान सोसायटी के राजेंद्र बंधु ने बताया कि 'मैकेनिक ऑन कॉल' में दो पहिया वाहनों में आने वाली छोटी तकनीकी परेशानी दूर हो जाएगी। इसके लिए एक नंबर जारी किया जा रहा है, जिस पर कॉल कर महिला मैकेनिकों को बुलाया जा सकेगा। दो पहिया पर ही एक छोटा वॉशर भी दिया गया है, जिससे मौके पर ही सर्विस के बाद वाहन वॉश भी किया जा सकेगा। 20 जून को 'मैकेनिक ऑन कॉल' का शुभारंभ करेंगे।

إرسال تعليق