BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

इंदौर : बेटा और पत्नी में किसी एक को चुनने की शर्त सुनकर शख्स ने कर दिया 7 साल के लाल का मर्डर


इंदौर
से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक क्रूर पिता ने अपने ही 7 साल के मासूम बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी।आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। जब बच्चे की दादी कमरे में पहुंची तो पोते का खून से सना शव पड़ा था। बुजुर्ग महिला की चीख पुकार सुन पूरा परिवार जमा हो गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

मां ने कहा-या तो बेटा साथ रहेगा या में...

दरअसल, यह घटना रविवार यानि मदर्स डे की है, जहां एक सौतेली मां के कहने पर मासूम बच्चे को पिता ने मार डाला। आरोपी 2 शादियां कर चुका है। तीसरी पत्नी की जिद करने पर ही उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की बीवी ने फोन लगाकर कहा था कि अगर बेटा साथ रहेगा तो मैं साथ नहीं रहूंगी। इसलिए या तो में साथ रहूंगी या फिर बेटा.बस पति ने इसी बात पर 7 साल के मासूम की हत्या कर दी।

बीवी रोज बेटे को लेकर पति को देती थी धमकी

यह पूरा मामला इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के लिंबोदी का है। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि आरोपी शशिकांत की दो शादियां हो चुकी हैं। पहली पत्नी की चार साल पहले मौत हो गई, पहली पत्नी से 7 साल का बेटा प्रतीक था। पहली पत्नी के मरने के बाद आरोपी ने दूसरी शादी कर ली। लेकिन पत्नी बच्चे को पसंद नहीं करती थी। बीती रात शशिकांत को दूसरी पत्नी ने फोन कर धमकी देते हुए कहा था कि या तो बेटे को साथ रखो या मुझे। इसको लेकर पति-पत्नी में विवाद भी हुआ था। मासूम रविवार रात बजे अपने पिता शशिकांत के पास जाकर कमरे में सो गया। इसी बीच आधी रात के दौरान आरोपी पिता ने बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और रात को ही फरार हो गया। लेकिन सुबह काफी देर तक जब पोता और बेटा नहीं जागा तो दादी कमरे में पहुंची। पहुंचते वह चीख पड़ीं, क्योंकि सामने पोते का शव पड़ा था।

Post a Comment

أحدث أقدم