BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

महापौर पुष्यमित्र भार्गव उतरे सड़क पर सफ़ाई व्यवस्था का किया निरीक्षण जिम्मेदारों की जम कर लगाई क्लास



इंदौर -
इंदौर कर्मचारी नहीं है यह कहना बंद करे दरोग़ा  जितने लोग हैं उसी में आपको काम करना पड़ेगा और यह बहाने बंद करो, पूरा शहर गंदा पड़ा है आपके वार्ड में मैं आपको 25 जगह बता दूं कि कहां पर गंदगी है हमको पता है कौन कैसा काम करता है,हम रोज यही देखते हैं ।गाड़ी के साथ कोई एनजीओ वाला नहीं घूमता है दुकानों के बाहर कचरा पड़ा रहता है ।सफाई व्यवस्था को मजाक बनाकर रख दिया है आप लोगो ने ,कम से कम हम जहाँ रहते है वहां तो सफाई होनी चाहिए वहां तो शिकायत नहीं आनी चाहिए ।

इन सब के खिलाफ कार्रवाई करो इन सब को बदल दो सबको ट्रेंचिंग ग्राउंड में भेजो ।सफाई के साथ अब बिल्कुल भी लापरवाही नहीं चलेगी प्रेम मोहब्बत आप समझते नहीं हमने समझ लिया है ।डंडा ले कर ही निकालना पड़ेगा प्यार महोब्बत की भाषा नहीं समझ रहे हो महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज तीखे तेवर दिखाते हुए पश्चिम क्षेत्र के 82,83,84 वार्ड का औचक दौरा कर  जिम्मेदारों की जम कर क्लास लगाई और सफ़ाई में लापरवाही के चलते फटकार भी लगाई।

Post a Comment

أحدث أقدم