BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

देवास में जनसुनवाई में 7 साल का बच्चा बना आकर्षण का केंद्र, महापौर से की जन्म प्रमाण पत्र पर गलत एड्रेस की शिकायत


देवास
नगर निगम में आयोजित महापौर की जनसुनवाई में एक अजीबो गरीब वाक्या देखने को मिला, जब एक 7 वर्षीय बालक अपने जन्म प्रमाण पत्र पर गलत एड्रेस होने की शिकायत लेकर पहुंचा। दरअसल नगर निगम सभा कक्ष में महापौर जन सुनवाई चल रही थी, इस दौरान 7 वर्षीय बालक निजिल मोदी अपने पिता के साथ अपने जन्म प्रमाण पत्र की समस्या को लेकर महापौर गीता अग्रवाल और महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के पास पहुंचा।

बालक ने बताया कि उसके जन्म प्रमाण पत्र पर नगर निगम ने गलत पता लिख दिया है, जबकि उसके आधार कार्ड और उसके माता-पिता के आधार कार्ड में सही पता अंकित है। इस कारण उसे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। महापौर गीता अग्रवाल और महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने बालक की समस्या ध्यान पूर्वक सुनी तथा संबंधित अधिकारी को जाति प्रमाण पत्र मे सुधार करने के निर्देश दिए। एक 7 वर्षीय बालक का महापौर जनसुनवाई में पहुंचना मीडिया के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहा। 

वही निजिल के पिता सिद्धार्थ मोदी ने भी बताया, कि आधार कार्ड देने के बाद भी निगम के अधिकारी उनसे शपथ पत्र मांग रहे थे, जबकि इस कार्य के लिए शपथ पत्र की आवश्यक्ता नहीं होनी चाहिए। अब महापौर और उनके प्रतिनिधी द्वारा समस्या का जल्द से जल्द हल निकलवाने का आश्वासन दे दिया गया है।


रिपोर्ट- नावेद खान

Post a Comment

أحدث أقدم