BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

बड़वानी में हुआ दर्दनाक हादसा, ख़त्म हुआ पूरा परिवार

बड़वानी से एक दुखद घटना सामने आ रही है। बड़वानी जिले में कार से हादसे में 3 व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक, जिले में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक दंपत्ति तथा उनके बेटे की मौत हो गई। एक अफसर ने बताया कि दुर्घटना सेंधवा-निवाली रोड पर मोगरी खेड़ा में शुक्रवार रात 9 बजे के आसपास हुई।
सेंधवा थाना प्रभारी अनोख सिंध्या ने बताया, तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी (25 और 23 वर्ष) तथा उनके छह वर्षीय बेटे की मौत हो गई। सिंध्या ने कहा कि कार को बरामद कर लिया गया है, जबकि उसका चालक घटना के पश्चात् मौके से फरार हो गया। चालक की तलाश की जा रही है। सिंध्या ने बताया कि पोस्टमार्टम के पश्चात् शवों को परिवार को सौंप दिया गया है।

वही इससे पहले मध्‍य प्रदेश के शाजापुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई थी जिसमे मक्सी और कायथा के बीच यात्री बस एवं ट्राले की खतरनाक भिड़ंत हो गई थी. इस सड़क दुर्घटना में में 4 व्यक्तियों की मौत हो गई तथा 15 लोग घायल हैं. मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय शाजापुर भेजे गए हैं. वहीं, सभी चोटिल व्यक्तियों को इलाज के लिए उज्जैन रेफर किया गया है.

Post a Comment

أحدث أقدم