BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

तराना में कुटुम्ब प्रबोधन एकत्रीकरण सम्पन्न


तराना
। कुटुम्ब प्रबोधन विभाग का तराना नगर एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन कलश गार्डन तराना में संपन्न हुआ जिसमे मंचीय अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय टोली के सदस्य श्री नंदलाल बाबा जी,
मालवा प्रांत कुटुंब प्रबोधन संयोजक श्री विजय जी केवलिया,
नागदा के श्री ताराचंद जी तंवर, उज्जैन ग्रामीण जिला संघचालक श्री योगेंद्र जी चौहान और कुटुम्ब प्रबोधन नगर प्रमुख श्रीअरविंद जी भाटी की गरिमामयी उपस्थिति रही | जिसमें वक्ता के रूप में श्री नंदलाल बाबा जी ने परिवारों को संबोधित करते हुए संयुक्त परिवार के महत्व, अन्नपूर्णा के महत्व को, छोटे बच्चों को स्नेह पूर्ण व्यवहार देने के महत्व को समझाया | स्वागत गीत और दीप प्रज्वलन के साथ प्रारम्भ कार्यक्रम में मातृशक्ति के द्वारा संदेशात्मक नाटिका के माध्यम से  परिवारो को जागृत करने का कार्य किया। कार्यक्रम का संचालन तीन चरणों मे किया गया | 
कार्यक्रम पश्चात सात्विक सहभोज का श्रेष्ठ आयोजन संपन्न हुआ।



संवादाता अरशद जागीरदार तराना

Post a Comment

أحدث أقدم