मफिया अतीक अहमद के बेटे और उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर कर दिया गया है. इसके साथ ही शूटर मोहम्मद गुलाम भी मारा गया. दरअसल, झांसी में उत्तर प्रदेश एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल की अगुवाई में 5 लाख के इनामी असद और मोहम्मद गुलाम को ढेर कर दिया गया है.
दोनों के पास से पुलिस को विदेशी हथियार मिला है.
जानकारी के लिए बता दें कि एक तरफ उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद और अशरफ को आज अदालत में पेश किया जा रहा है. वहीं, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई. उत्तर प्रदेश के एसटीएफ ने झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद को ढेर कर दिया है. इसके साथ ही उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या करने वाला मोहम्मद गुलाम भी मारा गया है.
बता दें कि 24 फरवरी को प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड में गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल जब अपने घर जा रहे थे, तब गली के बाहर कार से निकलते वक्त उन पर शूटरों ने फायरिंग कर दी थी. वहीं, इस दौरान बम भी फेंके गए थे. इस हमले में उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर्स की मौत हो गई थी.
दरअसल, उमेश पाल की पत्नी ने इस मामले में अतीक, उसके भाई अशरफ समेत 9 लोगों पर मामला दर्ज कराया है. पुलिस इस मामले में शाइस्ता के साथ 5 शूटरों अतीक अहमद का बेटा असद, अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबि की तलाश में जुटी हुई थी. उत्तर प्रदेश के पुलिस को आज बड़ी कामयाबी हासिल हुई. पुलिस ने 47 दिन से फरार असद और गुलाम को मार गिराया है.
إرسال تعليق