हेल्थ रिपोर्ट
बदलता मौसम आपको बीमार कर सकता है। अक्सर लोग इसे बहुत हल्के में लेते हैं। लेकिन मौसम के बदलाव से सावधान रहें। खासकर फ्लू से.. हाल ही में हुई एक स्टडी में चेतावनी दी गई है कि फ्लू की वजह से हार्ट अटैक का खतरा दो गुना तक बढ़ गया है। ऐसे में अलर्ट रहने की जरूरत है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसा इसलिए मुमकिन है क्योंकि कोरोना के दौरान भी आर्टरी में खून के थक्के देखे गए थे।
क्या फ्लू से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या हार्ट अटैक का खतरा फ्लू से ज्यादा है। इसे लेकर अभी तक किसी तरह का तथ्य सामने नहीं आया है। इस पर अभी शोध चल रहा है। रिसर्च टीम इस बात का पता लगा रही है कि क्या कोरोना के साथ बढ़ने वाले हार्ट अटैक का खतरा फ्लू में भी उतना ही रहता है।
फ्लू के कारण खून का जमना
फ्लू रक्त के थक्के का कारण बन सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना और फ्लू के वायरस में काफी समानता है। इनके लक्षण और बचाव के तरीके काफी हद तक एक जैसे हैं।
शोध क्या कहता है
फ्लू और हार्ट अटैक के बीच कोई संबंध है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए एक शोध किया गया। जिसमें उन मरीजों को शामिल किया गया, जिन्हें हार्ट अटैक के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. प्रयोगशाला परीक्षण से डेटा एकत्र किया गया था। जिसके बाद रिसर्च टीम ने पाया कि कुल 401 लोगों को फ्लू से ठीक होने के एक साल के भीतर एक बार दिल का दौरा पड़ा।
إرسال تعليق