देवास - लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सोमवार को जिला अस्पताल देवास में भर्ती मरीजों से वीडिया कॉल कर बात की। उन्होंने मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं के मिलने और जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सिविल सर्जन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से भी जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.प्रभुराम चौधरी ने देवास जिला चिकित्सालय में डायलिसिस यूनिट में भर्ती मरीज ग्राम सिरोल्या के बुरखीलाल से मोबाइल पर वीडियो कॉल से बात की है।
अस्पताल की साफ-सफाई अच्छी है
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभु राम चौधरी से वीडियो कॉल के दौरान बुरखीलाल ने बताया, विगत दो साल से डायलिसिस करावे रहे हैं। प्रारंभ में उज्जैन जाकर डायलिसिस करवानी पड़ती थी, अब 6 माह से जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क डायलिसिस करवा रहे है। इसी प्रकार देवास के राजाराम नगर निवासी सुनिल चौहान जो कि विगत 8 माह से निःशुल्क डायलिसिस करवा रहे उनसे बात कि डायलिसिस करवाने पहले इन्दौर जाना पड़ता था, अब देवास में ही डायलिसिस हो जाती है। अस्पताल की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थायें बहुत अच्छी है। मंत्री डॉ. चौधरी ने पूछा कि, उनसे कोई शुल्क तो नहीं लिया गया। इस पर श्री बुरखीलाल और सुनील ने बताया कि, हमसे कोई शुल्क नहीं लिया गया। वे बताते हैं कि जिला अस्पताल में मिले उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं से संतुष्ट हैं।
चिकित्सक और स्टॉफ का व्यवहार भी अच्छा है

إرسال تعليق