BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

देवास : पत्नी की बेवफाई का खौफनाक बदला, बौखलाए पति ने प्रेमी के साथ किया ऐसा सलूक..

ख़बर का पूरा वीडियो 👇


देवास:-
देवास जिले के नेमावर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का एक मामला आया है, जिसमें प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की 2 लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों ने युवक को मारना व हत्या करना कबूला है। आपको बता दें कि दोनों आरोपियों में से एक की पत्नी से युवक के अवैध संबंध थे, जिसके चलते युवकों ने कमलेश नामक के युवक की पीट कर हत्या कर दी। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लंकेश के ढाबे गुराडिया फाटे पर कमलेश को लोकेश व गोलू ने बंधक बना लिया और उसे लाठी, डंडे से जमकर पीटा। कमलेश को मारे जाने से पहले वह होश में था, लेकिन दोनों युवक वहां से फरार हो गए। जिसके बाद कमलेश के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। जहां नेमावर के अस्पताल में कमलेश को ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर जांच शुरू की। जिसके बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस में आरोपियों को ढूंढने लके लिए पुलिस की टीमें तलाश में लगा दी।कुछ ही देर के अंदर आरोपियों को पकड़ लिया गया और पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया है। दोनों आरोपियों को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा। इधर युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एडिशनल एसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि युवक कमलेश के अवैध संबंध को पैसों के लेनदेन के चलते दो युवकों लंकेश व गोलू ने मिलकर कमलेश के साथ मारपीट की थी। उसी चोट के कारण उसकी मौत हुई है जिससे दोनों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जो भी इसमें शामिल होगा उसको भी बनाकर उस पर कार्रवाई की जाएगी


Post a Comment

أحدث أقدم