BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

उदयपुर से खजुराहो जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, 👇 देखे वीडियो

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में उदयपुर से खजुराहो की ओर जा रही इंटरसिटी ट्रेन में आग लग गई। आग लगते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि लोगों की सूझबूझ के चलते आग पर काबू पाया गया। घटना लवकुशनगर क्षेत्र  के पठा चितहरी स्टेशन  के पास शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे हुई।

जानकारी के मुताबिक, उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के इकोनॉमी कोच के निचले हिस्से में आग लग गई। जिसके बाद चालक ने ट्रेन को पठा चितहरी गांव के पास खड़ा कर दिया। इस घटना से यात्री ट्रेन के बाहर निकल गए और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पानी टैंकर की सहायता से आग पर काबू पाया गया।

मेंटेनेंस कार्य के बाद ट्रेन को खजुराहो के लिए रवाना किया गया। वहीं ट्रेन में आगजनी के मामले में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। आग ट्रेन के निचले हिस्से में लगी हुई थी और आग बुझाने के लिए तुरंत पानी मिल गया जिस कारण से आग अधिक नहीं बढ़ पाई और बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया गया है।


Post a Comment

أحدث أقدم