BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

भाजपा विधानसभा क्षेत्र तराना का होली मिलन समारोह हर्षोउल्लास के साथ संपन्न।

तराना :- 
भाजपा विधानसभा क्षेत्र तराना का होली मिलन समारोह हर्षोउल्लास के साथ संपन्न।
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र तराना का होली मिलन समारोह बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ स्थानिय कलश श्री गार्डन पर मध्यप्रदेश शासन वित्तमंत्री जगदीश जी देवड़ा एवं लोकसभा सांसद अनिल जी फिरोजिया के मुख्यातिथ्य एवं भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह जी बोरमुण्डल,जिलामंत्री नाहरसिंह पँवार, जिला उपाध्यक्षद्वय ईश्वर सिंह पाटीदार,वासुदेव पाण्डे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामसिंह बडाल,पिछड़ावर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष रामबाबू पाटीदार,पूर्व जिलाध्यक्ष मदन सांखला के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ।इस अवसर पर पूर्व विधायक ताराचंद गोयल,पूर्व विधायक रोडमल राठौर,लक्ष्मणसिंह बडाल,सौदानसिंह सिसौदिया, सुश्री अजिता पंवार,ओम राजोरिया,मंडल अध्यक्षद्वय प्रवीण पालोत्रा,पप्पूसिंह चंद्रावत,फुलसिंह गुर्जर,डॉ जितेंद्र राठौर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उमेश जाट,प्रहलाद जाजू,विजय जायसवाल मंचासीन रहे साथ ही तराना भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से सादिक खान फिरोज पठान सत्तार खान तरानाभाजपा अल्पसंख्यक मंडल उपाध्यक्ष मोहसिन बाबा उपस्थित रहे ।सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद जी मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।एवं कार्यक्रम की शुरुआत मालवा के फाग उत्सव फाग गीत के साथ हुई जिसमे मालवी गीतकार ने अपने गीत प्रस्तुत किये।इसके पश्चात प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा एवं लोकप्रिय सांसद अनिल फिरोजिया द्वारा कार्यकर्ताओ पर पुष्पवर्षा कर कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई।ततपश्चात ओजस्वी कवि शशिकांत यादव देवास द्वारा काव्य पाठ किया एवं व्यंग के माध्यम से विपक्षी पार्टी पर जमकर कटाक्ष किया जिसका कार्यकर्ता ने भरपूर आनंद लिया।इस अवसर पर तराना विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध कवि श्री सुनील गाइड तराना एवं भरत पंड्या रूपाखेड़ी का प्रशस्ति पत्र भेंट कर अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।होली मिलन समारोह में सांसद अनिल फिरोजिया ने अपनी बात रखते हुए कार्यकर्ताओ से कहा कि कार्यकर्ता देवतुल्य होते है हम एवं हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर ही चुनाव लड़ती है और जीतती है।हमे आने वाले चुनाव में भाजपा का विधायक बनाना है।पार्टी जिसे टिकिट दे व्यक्ति ना देखते हुए सिर्फ पार्टी को विजय बनाने का संकल्प के साथ चुनाव लड़ना एवं जीतकर सरकार बनाना है।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कार्यकर्ताओं को होली की बधाई दी।एवं कहा कि कार्यकर्ता संगठन के प्राण है,कार्यकर्ता विहीन पार्टी का कोई वजूद नही होता।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता स्वाभिमानी होते है।कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ आने वाले चुनाव में तन मन धन से सहयोग कर पार्टी को मजबूत बनाये।ओर पंच से लेकर पार्लियामेंट तक भाजप का परचम लहराए।कार्यक्रम का संचालन जिलामहामंत्री नाहर सिंह पँवार ने किया।अंत मे सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुवा।कार्यक्रम का आभार नगर अध्यक्ष प्रवीण पालोत्रा ने माना।जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी सचिन बोड़ाना ने दी।

रिपोर्ट - 🖋पत्रकार अरशद जागीरदार

Post a Comment

أحدث أقدم