BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

इंदौर में एक और गंभीर हादसा, अनियंत्रित कार ने लोगों को कुचला, 2 की मौत, 8 घायल

इंदौर :-
इंदौर के पालदा इलाके में अनियंत्रित कार ने कई लोगों को कुचल दिया जिसमें 8 लोग घायल हो गए हैं दो की मौत होने की जानकारी सामने आई है। शहर के पालदा इलाके में एक कार चालक ने लोगों को टक्कर मार दी जिस वजह से 8 लोग घायल हो गए हैं और 2 की मौत होने की जानकारी भी सामने आ रही है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया है और गुस्से में कार को आग के हवाले करने की कोशिश भी की है। मीडिया रिपोर्ट्स में 2 लोगों की जान चली जाने की बात कही जा रही है हालांकि, अब तक ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक कार चालक बहुत तेज गति से आ रहा था और अनियंत्रित वाहन चलाते हुए उसने लोगों को कुचल दिया। जिससे 5 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में लोगों को चोट लगने की जानकारी भी सामने आई है। घटना का पता लगते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए थे, मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

मालवा News 24 प्रतिनिधि (इंदौर)

Post a Comment

أحدث أقدم