इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। तंग गलियां होने से राहत कार्य करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एंबुलेंस व 108 की गाड़ी निकलने में भी परेशानी हो रही है। कुछ लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। गिरने वाले लोगों के परिजन बदहवास।
पुलिस कमिश्नर, कलेक्टर और निगमायुक्त सहित प्रशासन की टीम सूचना मिलते ही यहां पहुंच गए। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित तमाम एमआईसी सदस्य मीटिंग छोड़ निकले दुर्घटना स्थल के लिए। साथ ही कई राजनेता भी पहुंच गए। राहत कार्य के लिए गोताखोरों को भी बुलाया गया।
कम जगह के कारण बड़ी मशीनें नहीं लगा सकें- कैलाश विजयवर्गीय
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जैसे ही उन्हें सूचना उन्होंने तुरंत ही रेस्क्यू आपरेशन करने के निर्देश दे दिए थे। उन्होंने कहा कि जगह कम होने से बड़ी मशीनें नहीं लगा सकते थे। हालांकि यहां पर पर्याप्त व्यवस्था की गई। पर्याप्त लाइट और आक्सीजन की व्यवस्था की गई है। अभी तक 12 लोगों को निकाला जा चुका है, अभी 8-9 लोगों के अंदर होने की सूचना है। करीब आधे घंटे में सभी लोगों को बाहर निकाल लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने लिया स्थिति का संज्ञान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में बेलेश्वर महादेव मंदिर स्थित बावड़ी में कुछ श्रद्धालुओं की फंसे होने की घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर कलेक्टर व इंदौर कमिश्नर से फोन पर चर्चा कर रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय, इंदौर जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क में है। इंदौर पुलिस के आला अधिकारी, जिला प्रशासन के आला अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। श्रद्धालुओं को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। बावड़ी से कुछ लोगो का रेस्क्यू अब तक किया जा चुका है।
إرسال تعليق