BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

इंदौर : नगर निगम ने पेश की स्वच्छता की मिसाल, गेर का रंग उतरते ही चंद घंटो में की करदी रजवाड़ा की सफाई

इंदौर :-
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में हर किसी काम को बड़ी ही शिद्दत और जुनून से किया जाता है, राजवाड़ा पर सुबह से लेकर दोपहर तक लाखों की संख्या में लोग एकत्रित हुए और रंगपंचमी की गेर को ऐतिहासिक बना दिया।
वहीं शाम ढलने से पहले जैसे ही लोगों की भीड़ खत्म हुई नगर निगम ने मोर्चा संभाल लिया। और चारों तरफ फैले पानी, कलर और गन्दगी को चंद मिनटों में साफ कर दिया।

निगम की स्विपिंग मशीन, कचरा वाहन और कर्मचारीयों ने संभाला मोर्चा
अनुमानित रूप से रंगपंचमी की इस गेर में लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए थे लोगों द्वारा, कलर, पानी और अन्य सामग्री का इस्तेमाल इस आयोजन में किया गया था, आयोजन खत्म होते ही स्वच्छ शहर के नगर निगम के अमले ने मोर्चा संभालते हुए कुछ हो घंटो में सफाई कर दी। जिसमें कर्मचारियो और मशीन द्वारा सफाई को अंजाम दिया गया।

कलर से रंग दी गई दीवारों और अन्य चीजों की सफाई

गेर का रंग ऐसा चढ़ा की लोगों क्विंटल से रंग की होली खेल ली, इस बीच उड़ता कलर दीवारों, पेड़, दुकानों, जालियो में जाकर लग गया था। नगर निगम द्वारा सभी को धोकर साफ कर दिया गया।

Post a Comment

أحدث أقدم