BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

8 घंटे तक हाईटेंशन लाइन पर चलता रहा युवक, देखें वीडियो👇

अजमेर के पुष्कर से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां हाईटेंशन लाइन पर एक युवक रात भर 8 घंटे तक चलता रहा। लोगों ने उसे नीचे उतारने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं उतरा। तो इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वहीं पुलिस को भी इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर युवक को आखिर 8-9 घंटे के बाद नीचे उतारा। 


शाम 7 बजे से सुबह 4 बजे तक चलता रहा मौत का तांडव
मामला अजमेर के पीसांगन के भगवानपुरा इलाके का है। यहां पर युवक एक खेत पर लगे हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया और वहां से तारों पर चलने लगा। सबसे ज्यादा चौंकाने की बात यह है कि युवक बीती शाम 7:00 बजे से लेकर आज सुबह 4:00 बजे तक इन्हीं तारों पर चलता रहा। इलाके के लोगों ने जब युवक को देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए। उन्होंने तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुष्कर पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत बिजली की सप्लाई बंद करवाई।

मानसिक रूप से बीमार है युवक
मामले की सूचना पाकर नायब तहसीलदार मंजूर अली भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम को बुलाया और युवक को नीचे उतारने की कोशिश की। तब करीब 9 घंटे बाद युवक को नीचे उतारा जा सका।
पुलिस का कहना है कि युवक का नाम भांवता है तो सांवरा का रहने वाला है वह मानसिक रूप से बीमार है। इसलिए उसने ऐसा काम किया। लेकिन यह घटना अभी भी लोगों के गले से नहीं उतर रही है कि आखिर 8-9 घंटे तक एक युवक हाई टेंशन लाइन पर कैसे चलता रहा।

Post a Comment

أحدث أقدم