राजस्थान में मेले के दौरान एक गंभीर हादसा सामने आया है। अजमेर के कुंदन नगर स्थित डिज्नीलैंड में मंगलवार को केबल टूट जाने से सवारी 30 फीट की ऊंचाई से गिर गई। इस घटना में 7 बच्चों समेत 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस सवारी में कुल 25 लोग बैठे थे। हादसे के बाद सवारी संचालक सहित सभी दुकानदार मेला छोड़कर फरार हो गए हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की जांच शुरू कर दी है। कुंदन नगर इलाके में 27 फरवरी से शुरू हुआ दरबार डिज्नीलैंड 28 मार्च को खत्म होने वाला था। हालांकि आज मंगलवार शाम करीब 7 बजे सवारी में 25 लोग बैठे थे। अचानक तार टूट गया और सवारी ऊंचाई से गिर गई। पता चला है कि इस घटना में घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों को जेएलएन अस्पताल ले जाया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। देखें सवारी गिरने की घटना का वीडियो-
إرسال تعليق