BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ शाजापुर जिलाध्यक्ष नियुक्त मुकेश परमार को किया

रिपोर्ट- नावेद खान
🔺झोंकर : 
भोपाल में प्रदेश स्तरीय संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ द्वारा जयंती समारोह एवं माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर तीन दिवसीय संत शिरोमणि रविदास स्वरोजगार मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 3 फरवरी 2023 शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार , राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश कैरो, राष्ट्रीय महामंत्री गौतम टेटवाल (पूर्व विधायक), भोपाल जिला अध्यक्ष खिलानसिंह अहिरवार, हरदा जिला अध्यक्ष आर.डी. दिलारे, शाजापुर जिला अध्यक्ष मुकेश परमार,शिवपुरी से श्रीमती रामकली अहिरवार, खरगोन जिले से सुनिता टटवारे बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति रही थी और प्रदेश अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार ने संगठन की सहमति से पुनः दुसरी बार शाजापुर जिलाध्यक्ष मुकेश परमार को नियुक्त पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

أحدث أقدم