BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

Shajapur : आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगा ताला, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कर शुरू की हड़ताल

शाजापुर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शाजापुर में भी नियमितीकरण सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर काम बंद ताला बंद हड़ताल पर आज से बैठ गई हैं।

जिसके चलते जिले में आंगनबाड़ियों का कार्य पूरी तरह से ठप्प हो गया है। टीकाकरण ऑनलाइन इंट्री पोषक आहार सहित बच्चों पढ़ाई भी पूरी तरह से बंद हो गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि नियमितीकरण की प्रमुख मांग के साथ उनकी 11 सूत्री मांगे हैं, उन्हीं को लेकर चरणबद्ध आंदोलन आज से शुरू किया गया है।

23 से 28 तक आंगनवाडी केंद्रों में काम बंद

बता दें कि 23 से 28 तक आंगनवाडी केंद्रों पर काम बंद ताला बंद हड़ताल रहेगी, फिर भी यदि मांगे नहीं मानी जाती है तो अगले चरण का आंदोलन शुरू किया जाएगा। आज अनुमति नहीं मिलने की वजह से आंगनबाड़ी मातृशक्ति का यह आंदोलन माता के दरबार राजराजेश्वरी मंदिर परिसर में रखा गया है। कल से कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया जाएगा, वही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग है कि सेवानिवृत्ति के बाद भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने जीवन यापन के लिए कुछ भी नहीं मिल पाता। इसलिए सरकार कुछ एकमुश्त राशि ऐसी निर्धारित करें जो सेवानिवृत्ति के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिले।

छह दिवसीय चलने वाली थी हड़ताल

दरअसल, शाजापुर और इंदौर सहित मप्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विभिन्न मांगो को लेकर अब हड़ताल पर चले गई है। छह दिवसीय चलने वाली ये हड़ताल अब 28 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान इंदौर ज़िले की 1849 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तालाबंदी करेगी। सोमवार को कलेक्ट्रेट चौराहा पर बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल पर बैठी और जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। दरअसल लम्बे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शासकीय कर्मचारी घोषित करते हुए सभी शासकीय सुविधाओं का लाभ प्रदान करने की मांग कर रही है।

सरकार से कर रही ये मांगें

उनकी मांग है कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कम से कम 500000 रू का स्वास्थ्य बीमा कराया जाए। ज्यादा से ज्यादा भवन उपलब्ध कराए जाए जैसी मांगे सरकार से मांग रही है। हड़ताल के चलते स्वास्थ्य विभाग का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। अध्यक्ष का कहना है कि फिलहाल छह दिन की तालाबंदी की गई है,लेकिन सरकार अगर मांगे नहीं पूरी करेगी तो आने वाले दिनों में अनिश्चितकाल हड़ताल पर जाएंगे।


Post a Comment

أحدث أقدم