रिपोर्ट नावेद खान
सीहोर :-
सोमवार को दोपहर साढ़े 12 बजे रेलवे स्टेशन पर जनहित में ट्रेन रोको आंदोलन की शुरआत की गई। इस मौके पर कांग्रेसजन सहित अन्य लोगों ने ट्रेन रोकने के लिए स्टेशन प्लेटफार्म पर जाने का प्रयास किया तो मौजूद पुलिस और रेलवे प्रबंधन ने स्टेशन गेट पर भी रोक दिया।जिसको लेकर सभी लोग आक्रोशित होकर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
ट्रेन स्टापेज की मांग को लेकर आंदोलनरत कांग्रेस सेवादल का कहना है कि कोरोना काल समय से सीहोर जिला मुख्यालय रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों का स्टापेज बंद कर दिया गया, जिससे डेली अपडाउनरों, व्यापारियों, तीर्थ यात्रियों, श्रद्धालुओं एवं पेशेंजरों को भोपाल, शुजालपुर पहुंचकर ट्रेन यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। महंगाई के दौर में पैसा व समय बर्बाद हो रहा है।
ट्रेन स्टापेज संघर्ष समिति के अध्यक्ष, पूर्व नपाध्यक्ष एवं सेवादल कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश राय ने कहा कि ट्रेन स्टापेज को लेकर पूर्व में अनेक बार धरना प्रदर्शन किया गया। साथ ही रेल मंत्री, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद दिग्विजय सिंह, बिसाहूलाल सिंह जी केविनेट मंत्री मंत्र रेल्वे महाप्रबंधक बाम्बे अशोक मिश्रा जी एवं पश्चिम रेल्वे प्रबंधक मण्डल रतलाम को अनेकों ज्ञापन सौंपकर ट्रेन स्टापेज की मांग की गई। इसके बावजूद ट्रेनों का स्टापेज नहीं हो सका है। जिसको लेकर सोमवार को दोपहर 12.30 बजे सीहोर रेलवे स्टेशन पर विशाल धरना प्रदर्शन किया और कोराना काल के समय से बंद ट्रेने जिसमें प्रमुख रूप से डॉ. अम्बेडकर नगर महू भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस, इन्दौर-जबलपुर एक्सप्रेस इन्दौर-हावड़ा एक्सप्रेस, इन्दौर- बैंगलर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का 5-5 मिनट के लिए स्टापेज होना अति आवश्यक है। जबकि कई छोटे स्टेशन पर ट्रेने रूक रही हैं। सीहोर में चिन्तामन गणेश मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर कुबेश्वर धाम, चैन सिंह की छतरी प्रसिद्ध स्थल हैं। देश-विदेश से दर्शनार्थी प्रतिदिन आते हैं, नागरिकों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, पैसों एवं समय की भी बर्बादी हो रही है।

إرسال تعليق