BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

अखिल भारतीय जैन ज्योतिषाचार्य परिषद( पंजी) का छठम राष्ट्रीय अधिवेशन

अखिल भारतीय जैन ज्योतिषाचार्य परिषद( पंजी) का छठम राष्ट्रीय अधिवेशन अनादि काल से भारतीय संस्कृति की अनुपम धरोहर जैन ज्योतिष को विश्व पटल पर अंकित कराने के लिए संकल्पित अखिल भारतीय जैन ज्योतिषाचार्य परिषद के तत्वाधान में आयोजित छठम राष्ट्रीय  अधिवेशन में पूरे देश के प्रसिद्ध जैन ज्योतिषाचार्य " जैन आगम के अनुसार समस्या समाधान" विषय पर चर्चा करेंगे। संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष "पारस व आदिनाथ चैनल फेम" रवि जैन गुरुजी (विख्यात जैन ज्योतिषाचार्य ) कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे कार्यक्रम के उपरांत पारस व आदिनाथ चैनल पर भी प्रसारण होगा
श्री1008 मज्जिनेंद्र, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महामहोत्सव ,तृतीय युग प्रतिक्रमण यति सम्मेलन एवं महामस्तकाभिषेक 1फरवरी2023 से 15 फरवरी 2023 तक
6वां राष्ट्रीय अधिवेशन 6 फरवरी 2023 दिन सोमवार  को श्री विरागोदय तीर्थ पथरिया जिला दमोह मध्यप्रदेश में 300 से अधिक साध-संतों के पावन सानिध्य में प. पू. उपसर्ग  विजेता बुंदेलखंड  आदर्श रत्न ,भारत गौरव ,राष्ट्रसंत गणाचार्य श्री 108 विरागसागर जी महामुनिराज मंगल आशीर्वाद तपावन  सानिध्य में होने जा रहा है। पंचकल्याणक व कार्यक्रम  निर्देशन मेडिटेशन  गुरु मुनिराज विहसंत सागर  के सानिध्य में  होगा अखिल भारतीय जैन ज्योतिषाचार्य परिषद के प्रवक्ता श्री राहुल जैन किशनगढ़  ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिवेशन में दिल्ली, मेरठ ,पुणे, देवबंद, बेंगलुरु, मुम्बई, रायपुर, पारसनाथ, अहमदाबाद, मुरादाबाद, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जयपुर, जबलपुर, कोल्हापुर, नोएडा, नीमच, सोलापुर,किशनगढ़, उदयपुर, भोपाल, बड़ौत, व दिल्ली एनसीआर से आदि देश भर से वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य सम्मिलित होंगे 

Post a Comment

أحدث أقدم