BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

मुजफ्फरनगर : गोदाम में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत कर पाया काबू, 20 लाख का हुआ नुकसान

डेस्क रिपोर्ट-
मुजफ्फरनगर में थाना सिविल लाइन के महमूदनगर में प्लाई के गोदाम में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया। वहीं गोदाम मालिक ने 20 लाख रुपये का नुकसान होना बताया है।
महमूदनगर की गली नबंर-6 में कलीम अहमद ने अपने घर के पास में ही प्लाई का गोदाम बनाया हुआ है। रात में किसी समय उनके गोदाम में आग लग गई। सुबह लगभग चार बजे नींद खुलने पर उन्हें आग लगने का पता चला तो उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक काफी माल जल चुका था। गोदाम मालिक ने 20 लाख रुपये का नुकसान होना बताया है। 

उधर, दमकल अधिकारी राम किशोर यादव ने कहा कि नुकसान के बारे में गोदाम मालिक ने अभी तक कुछ भी लिखकर नहीं दिया है। आग कैसे लगी इस बारे में कुछ जानकारी नहीं मिल सकी। 

Post a Comment

أحدث أقدم