BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

अब Tata Group बेचेगा iPhone जल्द ही देशभर में 100 छोटे एपल स्टोर्स खोलने की तैयारी

टाटा ग्रुप जल्द ही देशभर में 100 छोटे एपल स्टोर्स खोलने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एपल स्टोर्स के लिए टाटा के स्वामित्व वाली इनफिनिटी रिटेल के साथ बातचीत कर रही है। इनफिनिटी रिटेल भारत में क्रोमा स्टोर चलाती है। इनफिनिटी रिटेल एप्पल का फ्रैंचाइजी पार्टनर बन जाएगा। कंपनी का मॉल और हाई-स्ट्रीट (मेन रोड़) जैसी जगहों पर 500-600 वर्ग फुट के 100 आउटलेट खोलने का प्लान है। ये एपल ऑथराइज्ड रिसेलर आउटलेट एपल प्रीमियम रिसेलर स्टोर से छोटे होंगे, जो आमतौर पर 1,000 वर्ग फुट से थोड़े बड़े होते हैं। छोटे स्टोर ज्यादातर आईफोन, आईपैड और घड़ियां बेचेंगे, जबकि बड़े स्टोर में मैकबुक कंप्यूटर सहित पूरी ऐप्पल रेंज होगी। भारत में मौजूदा समय में लगभग 160 एपल प्रीमियम रिसेलर स्टोर हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم