पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सत्येंद्र शुक्ल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आकाश भूरिया तथा अनु विभागीय अधिकारी महोदय अनुभाग तराना श्री राजाराम आवासीया के मार्गदर्शन तथा निर्देशन मे कायथा पुलिस ने एक आरोपी को 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजे के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है.घटना का विवरण इस प्रकार है कि कि मुखबिर की मिली सूचना के आधार पर कायथा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है .
जप्त मश्रुका - 2 किलो 100 ग्राम गांजा
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी प्रदीप सिंह राजपूत, उप निरीक्षक हुकुम सिंह सोलंकी ,आरक्षक 1456 तुलसीराम ,सैनिक 181 मागिलाल ,सैनिक 485राहुल, सैनिक लाखन की सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्ट -अरशद जागीरदार
إرسال تعليق