महिला को पति की देखभाल व इलाज के लिए विदेश जाना था।
पासपोर्ट अधिकारी शितांशु चौरसिया ने बताया कि सतना जिले की कुलदीप कौर (परिवर्तित नाम) नामक महिला पासपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत हुई। जिनके पति कैंसर पीड़ित है। वर्तमान में वह विदेश में रह रहे है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। महिला को पति की देखभाल व इलाज के लिए विदेश जाना है। इसके बाद इस गंभीर केस को देखते हुए, एक घंटे के भीतर ही मामले की जांच कर पासपोर्ट जारी कर दिया।
आवेदन में गलत पता लिखने से प्रक्रिया हो गई थी होल्ड
जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले कुलदीप कौर पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। लेकिन वर्तमान पते को लेकर भूलवंश गलत जानकारी देने से पासपोर्ट प्रक्रिया को होल्ड कर दिया गया था। इसके बाद शुक्रवार को पासपोर्ट अधिकारी शितांशु चौरसिया के पास मामला पहुंचने के बाद उन्होंने समस्यां को सुना। साथ ही गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्यवाही करते हुए । पुराने आवेदन को बंद कर उन्हें तत्काल अपॉइंटमेंट देकर उनका पासपोर्ट आवेदन जमा करवाया गया। इसके एक घंटे के अंदर सम्पूर्ण कार्यवाही पूरी करते हुए उनका पासपोर्ट जारी किया गया । जिससे वह अपने पति की देखभाल एवं इलाज के लिए विदेश जा सकें ।
إرسال تعليق