नेमावर-
बहुचर्चित नेमावर हत्याकांड के मामले में CBI ने अपनी छानबीन के बाद आरोप पत्र प्रस्तुत कर दिया है। मामले में कई साक्ष्य जुटाए गए। चालान में गिरफ्तार सभी 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि नेमावर में आदिवासी परिवार के पांच लोगों की जघन्य हत्या कर खेत में गाड़ दिया गया था। 29 जून 2021 को खेत की खुदाई के बाद एक परिवार के पांच लोगों के शव मिले थे। शव एक महिला, तीन युवती और एक युवक का था। सभी 13 मई 2021 से लापता थे। 27 मई को पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। केस की CBI जांच के लिए राज्य सरकार ने उस समय सिफारिश की थी, जब परिवार की इकलौती बची बेटी भारती कास्डे ने नेमावर से भोपाल तक न्याय यात्रा निकालने की घोषणा की थी। इसे जयस, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और कांग्रेस का समर्थन था। केंद्र की मंजूरी के बाद यह प्रकरण CBI भोपाल को सौंपा गया था। मामले में CBI ने हत्या , दुष्कर्म, अपहरण षड्यंत्र, पाक्सो, आइटी एक्ट और एट्रोसिटी की धाराओं में 9 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि नेमावर वाले मामले में CBI ने आरोप पत्र प्रस्तुत किया है। पुलिस ने इस मामले में जिन 9 लोगों को आरोपी बनाया था, उनके अलावा CBI ने कोई नया आरोपी नहीं बनाया है। CBI ने पुलिस द्वारा जुटाए गए साक्ष्य के अलावा भी कई अन्य साक्ष्य जुटाएं हैं।
إرسال تعليق