BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

शाजापुर में नापतौल विभाग का एक्शन: सोने चांदी के महंगे आभूषणों के वजन में की जा रही थी गड़बड़ी, टीम ने इलेक्ट्रॉनिक कांटों में पकड़ी गड़बड़ी

शाजापुर - शाजापुर के मोहन बड़ोदिया में नापतौल विभाग ने दो आभूषण विक्रेताओं व एक किराना व्यापारी के यहां अनियमितता पाएं जाने पर चालानी कार्रवाई की।

मोहन बड़ोदिया में स्थित महिमा ज्वैलर्स और अमन ज्वैलर्स दोनों के इलेक्ट्रॉनिक कांटे में गड़बड़ी पाई गई। दोनों आभुषणों की दुकानों पर ग्राहकों के साथ ठगी की जा रही थी, वहीं किराना दुकान गणेश ट्रेडर्स पर भी कार्रवाई की गई।

आभूषणों के तौल में गड़बड़ी

जिला नापतौल अधिकारी पुरुषोत्तम बालपत्रे ने बताया इन दोनों ज्वेलर्स पर इलेक्ट्रॉनिक कांटों में गड़बड़ी पाई गई। सोने चांदी के आभूषणों का वजन सही नहीं किया जा रहा था। इसके अलावा गणेश ट्रेडर्स जो कि किराना दुकान है, यहां से खाद्य पदार्थ का पैकेट जब्त किया गया, उस पर सही वजन, पैकिंग डेट सहित अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध नहीं थी।

किराना दुकान से पैकेट जप्त कर चालानी कार्रवाई की गई। शाजापुर शहर में भी जांच की जा रही है, यहां भी किसी के यहां अनियमितता पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी और पूरे जिले में कार्रवाई जारी रहेगी।

सोने-चांदी के आभूषणों के तौल में हो रहा था खेल

सोने और चांदी के आभूषण जो काफी महंगे होते हैं, दुकानदारों द्वारा उसके तौल में भी गड़बड़ी करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटों में सेंटिंग करके उपभोक्ताओं के साथ बड़े पैमाने पर ठगी की जा रही थी। उपभोक्ताओं को पता ही नहीं इतने महंगे आभूषणों में भी उन्हें कम वजन दिया जा रहा। नापतोल विभाग को लगातार इसकी शिकायतें मिल रही थी इसके बाद विभाग ने कार्यवाही शुरू की। 

Post a Comment

أحدث أقدم