BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

नि:शुल्क सफर: आज तीन रूटों पर महिलाओं को सिटी बस में नि:शुल्क सफर की सुविधा मिलेगी, अपर आयुक्त आदित्य नागर ने बताया कि बसें दिनभर चलेंगी

     महिला यात्रियों से सफर का किराया नहीं लिया जाएगा
उज्जैन- 
पेट्रोल पंप पूजन के वक्त 2 घंटे तक बंद रहेंगे, गैस एजेंसियां आधी खुलेंगी

दीपावली पर सोमवार को नगर निगम की तरफ से महिलाओं के लिए तीन रूटों पर 10 सिटी बसें नि:शुल्क चलाई जाएंगी यानी महिला यात्रियों से सफर का किराया नहीं लिया जाएगा। महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि उज्जैन से तराना, तपोभूमि से आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज और देवासगेट से नानाखेड़ा तक के रूट फ्री रहेंगे। अपर आयुक्त आदित्य नागर ने बताया कि बसें दिनभर चलेंगी। इधर, शहर के पेट्रोल पंप दीपावली के पूजन के दौरान बंद रहेंगे।

पेट्रोल पंप एसोसिएशन के रवि लोहिया ने बताया कि जहां जिस मुहूर्त में पूजन हाेगा, उस वक्त 2 से 3 घंटे तक पंप बंद रहेंगे, इसके बाद चालू हो जाएंगे। इस दिन शहर की रसोई गैस की एजेंसियां आधी चालू रहेगी और आधी बंद। एलपीजी गैस एसोसिएशन के भगवानदास एरन ने बताया कि रविवार को एजेंसियों चालू रखकर लगभग सभी डिलीवरी पूरी कर दी गई है, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं हो। सोमवार को भी एजेंसियों के दफ्तर तो खुले रहेंगे लेकिन कुछ कर्मचारी अवकाश पर रह सकते हैं। बावजूद बुकिंग व डिलीवरी के लिए किसी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। जय जरूर है कि उपभोक्ता एजेंसी के लिए निकले तो पहले कंफर्म कर लें कि एजेंसी बंद हैं चालू। ऐसी ही स्थिति मंगलवार को भी रहने वाली है।

Post a Comment

أحدث أقدم