BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

भोपाल के न्यू मार्केट में आग:कार डेकोरेशन शॉप जलकर खाक; दुकान के बाहर खड़ीं कारें भी जलीं

 

कार डेकोरेशन दुकान में आग से बाहर खड़ी जीप भी जल गई।

भोपाल- के न्यू मार्केट स्थित एक कार डेकोरेशन की दुकान में रात में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चंद मिनटों में सबकुछ जलकर राख हो गया। एक जीप समेत कुछ कारों को भी नुकसान पहुंचा है। खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकान दशहरा मैदान के पास है। जहां पर रविवार देर रात आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही नगर निगम का फायर अमला मौके पर पहुंचा और बुझाने की मशक्कत करने लगा। मौके पर पहुंची तीन दमकलों की मदद से निगमकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ, लेकिन नुकसान काफी हो गया।

आग कैसे लगी, अभी स्पष्ट नहीं
कार डेकोरेशन दुकान में आग कैसे लगी यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। शार्ट सर्किट और पटाखा दोनों ही वजह मानी जा रही है। दुकान के बाहर डेकोर के लिए आई जीप समेत कुछ कारें भी चपेट में आ गई।

घंटों बंद रही बिजली
जिस दुकान में आग लगी, उसके पास ही बिजली का ट्रांसफॉर्मर भी है। आग की वजह से बिजली सप्लाई बंद करना पड़ी। इससे इलाके में घंटों तक बिजली गुल रही। ट्रांसफॉर्मर को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है।


Post a Comment

أحدث أقدم