देवास - AB रोड पर पेट्रोल पंप एसएजे खनूजा को आखिरकार आज प्रशासनिक अधिकारियों ने सील करवा दिया। पूर्व में की गई शिकायत के बाद आज फिर से पंप के आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर चंद्रमोली शुक्ला को पंप के टैंक से पेट्रोल लीकेज होने की शिकायत की थी। उसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम प्रदीप सोनी व तहसीलदार पुनम तोमर व पाल्यूशन कंट्रोल की टीम पेट्रोल पंप पहुंची और पेट्रोल पंप को सील करने की कार्रवाई की गई।
टैंक से पेट्रोल लीकेज होने की शिकायत
पेट्रोल पंप शहर के बीच स्थित है और उसके आसपास रहवासी क्षेत्र भी लगा हुआ है। पंप के टैंक से पेट्रोल लीकेज होने की शिकायत एक परिवार द्वारा पूर्व में कई बार की थी लेकिन संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। आज फिर से पीड़ित परिवार जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचा, इसके बाद कलेक्टर ने मामला संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई के जांच के आदेश दिए है।
शहर की रामकृष्ण कॉलोनी में एक परिवार रहता है जिनका कहना है कि पास के पेट्रोल पंप टैंक से पेट्रोल लीकेज हो रहा है और उनके घर के बोरिंग में मिल रहा है। घर से बोरिंग से पेट्रोल की गंध आ रही है। जिसके कारण उनके घर में लगा बोरिंग किसी कार्य का नहीं है। मामले में एसडीएम प्रदीप सोनी ने बताया कि शहर में एक पेट्रोल पंप है उसके टेंक में लीकेज की शिकायत मिल रही थी आज इसे सील किया गया है। आसपास घरों के पानी में मिलकर पेट्रोल मिलने की शिकायते मिली थी। नियम के अनुसार यह आवश्यक है कि जो पेट्रोल पंप के ऑनर है इसकी जांच करते रहे कि कोई लीकेज तो नहीं है। अब इसमें जांच की जाएगी क्या रीजन है अगर ऐसा लगता है कि इस टैंक से पेट्रोल लीकेज हो रहा है तो टैंक बदलना पड़ेगा।
إرسال تعليق