महाराष्ट्र -- महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग इलाके में एक कंपनी में बुधवार शाम करीब 5 बजे बड़ा धमाका हो गया. इस हादसे में एक मैनेजमेंट ट्रेनी के साथ अलावा दो अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं.
पीटीआई के मुताबिक रायगढ़ पुलिस ने बताया कि संयंत्र के एक एसी की मरम्मत के दौरान यह हादसा हुआ है. रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घरगे ने पीटीआई को बताया कि हादसे को लेकर जांच जारी है. अलीबाग थाने में मामला दर्ज किया जाएगा. उन्होंने बताया कि घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

إرسال تعليق