BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

शाजापुर में किसानों का धरना: सोयाबीन की खराब हुए फसल पर मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

क्लिक करके देखें खबर 👇
रिपोर्ट नावेद खान 
शाजापुर जिले में बारिश से बर्बाद हुई सोयाबीन की फसल के राहत सर्वे की मांग को लेकर आज भारतीय किसान संघ ने धरना देकर ज्ञापन सौंपा। खराब हुई सोयाबीन की फसल को हाथों में लेकर किसान कलेक्टर कार्यालय के सामने धरने पर बैठे और जमकर नारेबाजी की।
किसानों का कहना है कि जिले में बड़ी संख्या में सोयाबीन की फसल को बारिश की वजह से नुकसान पहुंचा है जिससे किसानों को आर्थिक मार पड़ी है, जिला प्रशासन को तुरंत प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए, नारेबाजी के साथ प्रदर्शन के बाद खाद और अन्य 9 सूत्रीय अपनी मांगों को लेकर भी ज्ञापन सौंपा ।
बारिश के कारण किसानों को सोयाबीन की फसल में नुकसान हुआ है और किसान सर्वे की मांग कर रहे हैं। जिले में किसानों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। इसके अलावा उवर्रक की किल्लत से भी किसान परेशान हैं।





 

Post a Comment

أحدث أقدم