बिहार/भागलपुर - जहां करवा चौथ पर अपने पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं निर्जला व्रत करतीं हैं वहीं दूसरी ओर बिहार के भागलपुर में एक पति ग्राम कचहरी, समाज और ग्रामीणों के सामने अपनी पत्नी का उसके प्रेमी से शादी करवा रहा था. महिला की शादी उसके प्रेमी के साथ करवाई गई. बांका की रहने वाली महिला की 2012 में शादी हुई थी. शादी के बाद उसके चार बच्चे भी हो गए. इसके बाद उसकी मुलाकात एक शख्स से हो गई. काफी दिनों तक दोनों में बातचीत होती रही. गुरुवार की शाम करवा चौथ पर ग्राम कचहरी में कागजी प्रक्रिया के बाद उसके पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ विदा कर दिया.
बिहार : करवाचौथ के दिन पति ने 4 बच्चों की मां को प्रेमी के साथ विदा किया
Malwa News 24
0
إرسال تعليق