शाजापुर- में दीपावली के दिन देर रात किला परिसर में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। कार में स्पार्किंग के चलते आग लगी। आग की जानकारी लगते ही तत्काल जनप्रतिनिधियों ने फायर ब्रिगेड बुलवाई और आग पर काबू पाया। यह कार विश्व हिन्दू परिषद के शिवाजी सोनी की थी।
हो सकता था बड़ा हादसा
किला परिसर में 10 से 15 कारें प्रतिदिन खड़ी रहती है। यह कार भी खड़ी हुई थी और उसमें आग लग गई। आग की जानकारी लगने पर पार्षद प्रतिनिधि अजय चंदेल, सतीश राठौर और हितेंद्र ठाकुर सहित स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
समय रहते यदि आग पर काबू नहीं पाया जाता तो वहां खड़े सभी वाहन आग की चपेट में आ जाते। आग के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ। तत्काल फायर ब्रिगेड भी आ गई और आग पर काबू पा लिया।

إرسال تعليق