इंदौर - एमआईजी में जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी। विवाद के दौरान उसके सिर में बल्ली (मोटी लकड़ी) मार दी। मृतक का नाम मोहन पुत्र राजेश पारस निवासी सर्वहारा नगर है। मोहन पर अंकुश मौर्य ने सिर पर बल्ली मार दी। बताया जाता है कि अंकुश के पिता मृतक मोहन के साथ ताश के पत्ते खेल रहे थे। इस दौरान अंकुश वहां पहुँचा और अपने पिता को घर ले जाने लगा। इसी बात पर से मोहन से उसका विवाद हो गया। इस दौरान अंकुश ने मोहन के सिर में बल्ली मार दी। उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई।
इंदौर: सिर में बल्ली मारकर उतारा मौत के घाट
Malwa News 24
0
إرسال تعليق