कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के आज नतीजे आएंगे। सुबह 10 बजे से कांग्रेस मुख्यालय में मतगणना शुरू हो जाएगी। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में से कोई एक आज कांग्रेस का अध्यक्ष बन जाएगा। ये वो मौका होगा जब 24 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से
नई दिल्ली - कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के आज नतीजे आने वाले हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे या फिर शशि थरूर, दोनों में से किसी एक नेता को आज कांग्रेस की कमान मिलने जा रही है। करीब 24 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से होगा। वोटों की गिनती दिल्ली में स्थित कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 10 बजे से होगी जिसके बाद नतीजों का एलान किया जाएगा। बता दें कि इसी सोमवार को देशभर में कांग्रेस के 9 हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में वोट डाला था। देशभर से सभी बैलट बॉक्स दिल्ली मंगाया गया था। सभी बैलट बॉक्स को स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचाया गया।
إرسال تعليق