BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

गृहमंत्री आज भोपाल में: एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में कराने वाला मप्र पहला राज्य बनेगा, शाह आज तीन विषयों के हिंदी कोर्स का विमोचन करेंगे

दोपहर 12 बजे लाल परेड में आयोजित कार्यक्रम में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के तीन विषयों एनाटॉमी, फिजियोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री का विमोचन करेंगे

भोपाल - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर को भोपाल आ रहे हैं। सुबह 11 बजे वे स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे लाल परेड आयोजित कार्यक्रम में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के तीन विषयों एनाटॉमी, फिजियोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री का विमोचन करेंगे। इसकी के साथ ही मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा, जहां एमबीबीएस के छात्र हिंदी भाषा पढ़ाई करेंगे।

इन तीन किताबों का हिन्दी में अनुवाद की जगह उसका ट्रांसलिटरेशन किया गया है। शाह भोपाल और ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाह दोपहर 2 बजे भोपाल ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 3 बजे ग्वालियर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का शिलान्यास कर मेला ग्राउंड में सभा को संबोधित करेंगे।

Post a Comment

أحدث أقدم