BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

उज्जैन : हल्की ठंड की शुरुआत: रात में फिर गिरा पारा, न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री तक पहुंचा; छह दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावना

उज्जैन- 
•दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा

•मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने रविवार को भी मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान लगाया

शहर सहित आसपास के इलाकों में रात में हल्की ठंडक की शुरुआत हो चुकी है। दो दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ चुकी है। शुक्रवार-शनिवार की रात न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई। इससे न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। तापमान में आई कमी की वजह से रात में हल्की ठंडक लोगों को महसूस होने लगी है। रात में आर्द्रता भी केवल 29 प्रतिशत रही।
हालांकि शनिवार को पूरे दिन तेज धूप निकलने की वजह से दिन में तापमान आधा डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह हवा की रफ्तार शून्य रही लेकिन शाम होते-होते 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने लगी। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने रविवार को भी मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से पांच-छह दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावना है। इस दौरान रात के तापमान में एक से दो डिग्री की कमी और आने की संभावना है।

Post a Comment

أحدث أقدم