सराफा में धनतेरस पर करीब तीन करोड़ का कारोबार हुआ।
शाजापुर - धनतेरस पर बाजार में जमकर खरीदारी हुई। मां लक्ष्मी की अगवानी के लिए सजे-संवरे बाजार में धन बरसा। बाजार में सराफा, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक दुकानों और ऑटोमोबाइल सेक्टर में अच्छा कारोबार हुआ। दो साल के कोरोना काल और लॉकडाउन के बाद इस साल धनतेरस पर अच्छी खरीदारी होने से व्यापारियों के भी चेहरे खिल गए।
- सराफा- सीकेएस ज्वेलर्स के अभिषेक जैन ने बताया कि धनतेरस पर लोगों ने गणेश लक्ष्मी जी की चांदी की प्रतिमा, सोने चांदी के सिक्के, पेंडल, चांदी के बर्तन आदि की खरीदारी की। उन्होंने बताया सराफा में करीब ढाई से तीन करोड़ रुपए का कारोबार हुआ।
- इलेक्ट्रॉनिक्स : व्यापारी महेश शर्मा ने बताया कि लोगों ने फ्रिज, टीवी, मोबाइल, वाशिंग मशीन, मिक्सर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्रियों की खरीदारी की। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में 50 लाख से ऊपर की खरीदारी हुई।
- ऑटोमोबाइल : हीरो शोरूम के संचालक क्षितिज भट्ट बताया कि शहरभर में करीब 500 दोपहिया वाहनों की डिलीवरी की। ज्यादातर ग्राहकों ने इस बार स्पेशल ऑफर के साथ कम ब्याज दर और लो डाउन पेमेंट पर भी गाड़ियां खरीदी। मारुति शोरूम के मैनेजर रितेश जोशी ने बताया धनतेरस पर 18 गाड़ियों की डिलीवरी की गई है। अनुमान के मुताबिक ऑटोमोबाइल सेक्टर में चार करोड़ रुपए का कारोबार हुआ है।
- बर्तन : बर्तन व्यापारी विशाल कसेरा ने बताया लोगों ने चम्मच, कटोरी, गिलास और भगवान की पूजा में उपयोग आने वाली सामग्रियों की खरीदारी की। उन्होंने बताया कि बर्तन में 10 लाख से ज्यादा की खरीदारी हुई।

إرسال تعليق