BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

बेखौफ कंजर गैंग: पुलिस के ऑपरेशन प्रहार पर ट्रक कटिंग करने वालों का प्रहार, चलते कंटेनर से दवाई के 63 कार्टून चुराए

ट्रक की तिरपाल काटकर सामान नीचे गिराते जाता है। एक निश्चित दूरी पर जाकर बाइक सवार युवक बाइक को ट्रक के बिलकुल नजदीक ले आता है।

देवास - 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से दौड़ता कंटेनर । तभी पीछे से दो बाइक सवार आते हैं। उनमें से एक बदमाश चलते कंटेनर में चढ़ता है और बाहर का ताला और सेंट्रल लॉक तोड़कर अंदर से दवाइयों से भरे 63 कार्टून गिराता है। काम होते ही चलती बाइक की टंकी पर पैर रखता है और साथी के कंधे पर बैठकर पीछे आ जाता है। काम इतनी सफाई से किया कि कंटेनर चालक को पता ही नहीं चला। एबी रोड पर मक्सी देवास के बीच इस घटना को हाल ही में अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस के ऑपरेशन प्रहार पर प्रहार कर दिया।

चालक जोगिंदरसिंह जाट निवासी ग्राम छोटी बल्लम अलीगढ़ उप्र ने बताया, पंजाब से 5 अक्टूबर को दवाइयों के 162 कार्टून लोड कर इंदौर के लिए रवाना हुआ था। शुक्रवार को एबी रोड पर गोस्वामी के ढाबे पर गाड़ी रोकी तो पीछे का दरवाजा खुला था। देखा तो उसमें से दवाइयों के 63 कार्टून नहीं थे। कुल 162 में से 99 कार्टून ही बचे हैं। सभी कार्टून का बिल 20 लाख रुपए से ज्यादा का है। कंटेनर में सुरक्षा की दृष्टि से एक ताला बाहर लगा था और दरवाजे का सेंट्रल मजबूत लॉक भी लगाया था। समझ मं नहीं अा रहा कि किसी तरह से चोरों ने ताले तोड़कर चोरी कर ली। यह पहली घटना नहीं है।

इन कंजरों पर पुलिस ने दी थी दबिश

देवास पुलिस ने अॉपरेशन प्रहार के दौरान एबी रोड पर टोंककलां कंजर डेरा, चिड़ावद, भैरवाखेड़ी, टोंकखुर्द से 10 से12 किमी अंचल में सामगी, भौंरासा के पास सीखेड़ी नाका, पीपलरावां के पास और हाटपीपल्या बागली मार्ग पर नेवरी से अागे धानीघाटी में कंजरों के डेरों पुलिस ने दबिश दी थी। धानीघाटी में कुछ महीने पहले इंदौर की पुलिस के 200 जवानों और अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई की थी। यहां से कंजर कटिंग का बहुत सारा माल पुलिस जब्त कर ट्रक में लोड कर ले गई थी।

1 महीने में दो से तीन घटनाएं आम बात है। पुलिस की लगातार सख्ती के बाद भी पिपल्या सड़क से नावदा फाटे के 12 किमी के हिस्से में एक महीने में दो से तीन घटनाएं होना आम बात है। जानकारों का कहना है कि अधिकांश वाहन चालक थाने नहीं जाते हैं। यदि कम चोरी होती है तो भी नहीं जाते हैं। इस मार्ग पर वापस भी आना होता है इसलिए जान-माल के डर के कारण थाने पर शिकायत नहीं करते हैं। कंजर कटिंग का माल अन्य प्रांतों में लेकर जाकर बेच देते हैं।

ये है ऑपरेशन प्रहार

एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने इसी साल 31 मई की रात 2 बजे 400 पुलिस बल के साथ ऑपरेशन प्रहार करते हुए 16 कंजर डेरों पर एक साथ दबिश दी थी। यहां से 2 करोड़ से ज्यादा की चोरी की सामग्री बरामद करने के साथ ही 12 फरारी बदमाश भी हिरासत में लिए गए थे। सभी अवैध ठिकानों को भी ध्वस्त किया था। मप्र सहित कई पड़ोसी राज्यों में कंजर अंतरराज्यीय गिरोह ने आतंक मचा रखा था। इस कार्रवाई के बाद से क्षेत्र में ट्रक कटिंग की वारदात नहीं हो रही थी ।

जल्द ही बदमाशों को पकड़ लेंगे

ट्रक कटिंग का मामला मेरे संज्ञान में है। हमारी टीम शुक्रवार से ही बदमाशों की तलाश में जुट गई है। जगह-जगह दबिश भी दे रहे हैं, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिस तरह से हमने पहले कार्रवाई की थी, उसी तरह की फिर से कार्रवाई करेंगे। बदमाश कुछ समय वारदात नहीं करते और फिर से शुरू हो जाते हैं। हम भी सख्त कार्रवाई कर इस तरह के बदमाशों को नहीं छोड़ेंगे। -एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह, एसपी, देवास 

Post a Comment

أحدث أقدم