भोपाल- राजधानी भोपाल के 25 से ज्यादा इलाकों में 14 अक्टूबर को 6 घंटे तक बिजली की सप्लाई नहीं होगी। बिजली कंपनी यहां पर मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते 6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। इनमें रचना नगर, पंचवटी कॉलोनी, बावड़ियाखुर्द, बर्रई, बंगरसिया, मंदाकिनी, इंद्रापुरी एवं आसपास के इलाके शामिल हैं। बिजली गुल रहने से आम लोगों के जुड़े काम भी प्रभावित होंगे। ऐसे में लोग इन जरूरी कामों को जल्दी निपटा लें। ताकि, उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
इन इलाकों में कटौती
•रचना नगर, पंचवटी कॉलोनी, बावड़ियाखुर्द, बर्रई, बंगरसिया, मंदाकिनी, इंद्रपुरी, कैलाश नगर, शांति निकेतन, जनता क्वार्टर, इंद्रविहार, आदित्य एवेन्यू, दाता कॉलोनी, हज हाउस, मनुआभान टेकरी, निर्मल रेसिडेंसी, भोपाल गर्ल्स स्कूल,वैशाली नगर, कल्पना नगर, सोना गिरी समेत आसपास के इलाके। यहां सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक बिजली गुल रहेगी।
•इसी तरह सुबह 7 से 11 बजे तक मानसरोवर कॉम्प्लेक्स, सरोजनी नायडू एवं आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी।
إرسال تعليق