रिपोर्ट नावेद खान
शाजापुर - शाजापुर के तिलावत गोविंद गांव में रविवार को कुएं पर नहाने गई दो सगी बहनों की पानी में डूबने से मौत हो गई । दोनों बहनें रोज की तरह आज भी कुंए के अंदर बनी सीढ़ियों पर नहा रही थी । इसी बीच हादसा हो गया । इनका पूरा परिवार वहीं खेत पर बने मकान में रहता है । पिता बाहर गए हुए थे और मां घर पर अकेली थी । बहुत देर तक दोनों बहनें नहीं आई तो कुंए के पास आकर देखा तो वहां कपड़े रखे हुए थे लेकिन दोनों बहनें नहीं दिखाई दी । डूबने की आशंका पर कुंए में इन्हें तलाशा गया , जहां दोनों बहनों के शव निकले । होमगार्ड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर शव बाहर निकाले । दोनों के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल में लाया गया । पिता खेत पर हाली का करते थे काम चौसला सतगांव निवासी बलराम तिलावत गोविंद के रामेश्वर पाटीदार के यहां हाली का काम करता था और पूरे परिवार के साथ खेत पर बने मकान में रहता था । बलराम बाहर गया हुआ था और उसकी बेटियां विष्णु उम्र 14 वर्ष और कोमल उम्र 12 वर्ष कुंए पर नहाने गई और हादसा हो गया । संभवतः नहाने के दौरान एक बहन का पैर फिसला होगा और दूसरी उसे बचाने गई होगी , इसी दौरान हादसा हो गया । बेरछा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया ।
إرسال تعليق