BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

लायंस क्लब ,जैन श्रीसंघ मक्सी द्वारा निशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ।

रिपोर्ट - नावेद खान
मक्सी - लायंस क्लब मक्सी द्वारा निशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया लायंस क्लब मक्षीजी एवं जैन श्रीसंघ मक्षीजी के तत्वावधान में, भगवान पार्श्वनाथ की नगरी  मक्षीजी महातीर्थ में, स्वर्गीय श्री हुकुमचंदजी जैन की स्म्रति र्मे निशुल्क विशाल ह्रदय रोग, मधुमेह परामर्श/जांच और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता शिविर का आयोजन दिनांक 19-08-2022 शुक्रवार को आशीर्वाद गार्डन पर किया गया जिसमें सभी रोगियों की निःशुल्क मधुमेह ,इ.सी.जी., जांच एवं परामर्श दिया गया जिसमे प्रसिद्ध ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ.अश्विनजी केलकर सा.,एवं डॉ.जी.के.जैन सा.,डेन्टल विशेषज्ञ डॉ.राजसी केलकर ने अपनी सेवाएं दी, समस्त नगरवासियों ने  इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता शिविर में डॉ.अश्विनजी केलकर ने ह्रदय से संबंधित बिमारियों से बचाव की जानकारी दी ।इस अवसर पर लायंस क्लब,जैन श्रीसंघ, नवरत्न परिवार मक्षीजी महातीर्थ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم