मक्सी - कनार्दी में हुए हत्याकांड का तराना पुलिस ने किया खुलासा: तराना में हुई हत्या का 24 घंटे में खुलासा, देवरानी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा था जेठानी को मौत के घाट
: पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, दोपहर बाद न्यायालय में किया पेश
रविवार सुबह तराना के ग्राम कनार्दी में पत्थरों से सिर कुचली महिला की लाश पुलिस ने बरामद की थी। चौबीस घंटे में हत्या में शामिल आरोपियों का पुलिस ने सुराग जुटाने के बाद आज सुबह मामले का खुलासा किया है। हत्या की मुख्य आरोपी मृतका की देवरानी और उसका प्रेमी होना सामने आया है। वहीं तीन अन्य आरोपियों ने भी महिला की हत्या में दोनों का साथ दिया था।
ग्राम कनार्दी में रहने वाली भगवंता बाई पति जितेन्द्र का शव रविवार सुबह घर के पीछे जंगल से बरामद किया गया था। भगवंताबाई की पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या की गई थी। घटना स्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस को मृतका के पति जितेन्द्र ने बताया कि वह हम्माली का काम करता है। रात 12 बजे घर पहुंचा तो पत्नी नहीं थी बच्चे रो रहे थे। उसने भाई रामप्रसाद के साथ तलाश शुरू की। सुबह 5 बजे भाई के घर के पीछे जंगल में पत्नी मृत अवस्था में पड़ी मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या में शामिल आरोपियों का सुराग तलाशना शुरू किया। इस दौरान जानकारी सामने आई कि मृतका के अवैध संबंध किशन पिता मोहनलाल से थे। जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हो गया। प्रेमी ने बताया कि भगवंताबाई और उसकी देवरानी मधु पति ओमप्रकाश राठौर से भी उसके संबंध हैं। भगवंताबाई को रास्ते से हटाने के लिए मधु ने हत्या की योजना बनाई थी। घटना वाली रात मृतका को मोबाइल फोन कर बुलाया गया था । जिसके बाद पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या की गई। किशन ने कबूल किया कि हत्या में उसके साथ मधु, उसका जीजा देवकरण फुलेरिया निवासी गुराडिय़ा गुर्जर माकड़ोन और शाजापुर का रहने वाला लालू पिता भेरूलाल चौहान एवं भरत पिता ईश्वर बोड़ाना भी शामिल थे। हत्या के बाद मृतका का मोबाइल जंगल में फेंक दिया गया था। मृतका के प्रेमी और उसकी देवरानी के एक ही युवक से संबंध सामने आने के बाद पुलिस ने आज सुबह मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या में शामिल रहे पांचों आरोपियों के खून से सने कपड़े भी जब्त किए हैं, जंगल में मोबाइल की तलाश की जा रही है।
इनकी रही भूमिका
हत्या के खुलासे में थाना प्रभारी भीमसिह पटेल, उनि बाबूलाल चौधरी, उनि लोकेन्द्रसिह, प्र.आर. मांगीलाल. रामेश्वर, सायबर सेल के राजपालसिह, रीना, कल्पना की सरायनीय भूमिका रही।
إرسال تعليق