BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

SDM श्रीमती शैली कनाश ने जारी किए आदेश , चायना डोर के विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिबंध ।

पत्रकार - ईशाक खान

शाजापुर - पतंगबाजी में चायना डोर के उपयोग से आम जनता एवं पशु-पक्षियों के जीवन को बचाने के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी श्रीमती शैली कनाश ने भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत चायना डोर के उपयोग एवं विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया है।
उल्लेखनीय है कि जिले में मकर संक्रांति पर्व पर पतंगबाजी करने की परम्परा है साथ ही वर्तमान में भी पतंगबाजी में चायना डोर का उपयोग हो रहा है। चायना डोर के कारण विभिन्न घातक दुर्घटनाएं सामने आई है। दुर्घटनाओं को देखते हुए अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा चायना डोर के उपयोग का 31 जनवरी 2022 तक प्रतिबंध लगाया है। इस अवधि में कोई भी व्यक्ति पतंगबाजी के लिए चायना डोर का उपयोग एवं संग्रहण नही कर सकेगा। साथ ही पतंगो की दुकानों पर चायना डोर न तो विक्रय के लिए रखी जा सकेगी और ना ही विक्रय किया जा सकेगा। धारा 144 के तहत लगाए गए प्रतिबंध लोकहित में एक पक्षीय रूप से जारी किए गए है। कोई भी व्यक्ति आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके विरूद्ध धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी

Post a Comment

أحدث أقدم