पत्रकार ईशाक खान
मक्सी- लायंस क्लब मक्सी एवम क्लब पदाधिकारी सम्मानित मानवसेवां में गत ४२ वर्षो से समर्पित लायंस क्लब मक्सी एवम क्लब पदाधिकारी सम्मानित |
लायंस डिस्ट्रिक ३२३३जी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन डॉ आई एल मूंदड़ा द्वारा इंदौर में दिनांक २ जनवरी २०२२ को आयोजित "अवार्ड सेरमनी" में वर्ष २०२०.२०२१ मे क्लब अध्यक्ष लायन डॉ जी के जैन के नेतृत्व में की गई सेवाओं के लिए लायंस क्लब मक्सी को *श्रेष्ठ क्लब* सेवा गतिविधि एवम् क्लब सचिव लायन नरेद्र जैन को *बेस्ट सचिव* एवम् क्लब कोषाध्यक्ष लायन मणिशंकर नागर को *एक्सीलेंट कोषाध्यक्ष* साथ ही *कैबिनेट सदस्य* लायन ओम प्रकाश शर्मा ,लायन मणिशंकर नागर, लायन प्रकाश भावसार लायन, रामप्रसाद पाटीदार एवम् लायन अशोक जोशी को भी *सम्मानित* किया गया।
इस उपलब्धि पर क्लब के मार्गदर्शक पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर लायन डॉ एल एन व्यास पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर लायन रमेश काबरा एवम् क्लब के सदस्यो ने गर्व से बधाई दी
إرسال تعليق