पत्रकार - ईशाक खान
मक्सी । विश्वप्रसिद्ध जैन तिर्थ क्षैत्र पर पच्चीवर्षो के अन्तराल के पश्चात किये जा रहे चार्तुमास के दौरान आयोजित कीये जा रहे धार्मिक कार्यक्रमांे की श्रृंखला में बुधवार को पुनः दो तपस्वीयों का पारणा एवं बहुमान का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
परम पूज्य अमितगुण श्री जी की प्रशिष्या, प.पू. अमिझरा श्री जी म.सा. की शिष्या, तीर्थ क्षैत्र में चार्तुमासरत प.पू. मननकीर्ती श्री जी म.सा. एवं धैर्यकिर्ती श्री जी म.सा. की प्रेरणा पा कर ममता बहन नरेन्द्र कटारीया ने 12 दिवसीय एवं ऋतीका बहन शैलेष कटारिया द्वारा किये गये 8 दिवसीय कठीन निराहार तप का पारणा बुधवार को किया गया । कार्यक्रम के दौरान जैन श्वैताम्बर मुर्ती पूजक श्रीसंघ द्वारा तपस्वीयों का बहुमान किया गया कार्यक्रम की लाभार्थी अन्नपूर्णा बहन कटारीया रही ।
إرسال تعليق