मक्सी। यूसीमास भारत द्वारा 18 वीं राष्ट्र स्तरीय अबेकस एंड मेन्टल अरिथमेटिक कॉम्पिटिशन 20 से 21 जुलाई को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में आयोजित की गई ।
संस्था के डायरेक्टर राहुल वर्मा ने बताया कि दो दिन तक चली इस प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यो से लगभग 5000 से भी अधिक विद्यार्थियों ने अपना मेन्टल अरिथमेटिक व गणित के सवालो को चुटकी में हल करने का अद्भुत कौशल दिखाया । प्रतियोगिता मे नगर की अधिकृत संस्था श्री अबेकस एकेडमी के 9 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता 8 चरणों में संपन्न हुई, जिसके प्रत्येक चरण में 625 विद्यार्थियों ने एक साथ प्रश्न-पत्र हल किया । प्रश्न-पत्र में 200 प्रश्न पूछे गए, जिसमे जोड़-घटाव, गुणा-भाग के प्रश्नों का समायोजन रखा गया था । प्रतियोगिता से प्राप्त परिणामों में देव करन राघव थर्ड रनर अप, समर्थ शशिकांत शुक्ला एवं मनस्वी विकास मंडलोई फिफ्थ रनर अप रहे। वहीं अजय जितेंद्र पटेल, गणेश दिनेश पटेल, तितिक्षा राजेंद्र परमार ने मेरिट सूचि में स्थान बनाया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों को ट्रॉफियां प्रदान की गयी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र आदित्य माणकलाल शर्मा, आयुष अशोक देथलिया, अंकुश शंकरलाल लोधी को प्रशंसा पत्र प्रदान किये गए। राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थी यूसीमास कि इसी वर्ष कंबोडिया में होने वाली अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। नगर आगमन पर विजेताओ का भव्य स्वागत राष्ट्र स्तर पर नगर का नाम रोशन करने वाले छात्रो,अभिभावको एवम् शिक्षक का नगर आगमन पर संस्था एवम् नगर के गणमान्य नागरिको द्वारा मक्सी रेल्वे स्टेशन पर पुष्प माला से भव्य स्वागत किया गया। फोटो 1. राष्ट्र स्तर पर सफलता हासिल करने वाले मक्सी के बच्चे। फोटो 2. नगर आगमन पर विजय बच्चो का स्वागत।


إرسال تعليق