मक्सी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे गणित के नन्हे जादूगर
27 अप्रैल को इंदौर में होगी प्रतियोगिता
युसीमास की अधिकृत संस्था श्री अबेकस एकेडमी, के निर्देशक राहुल वर्मा ने बताया कि 14 वी राज्य स्तरीय यूसीमास अबेकस एंड मेन्टल अरिथमेटिक प्रतियोगिता इंदौर में आयोजित की जा रही है जिसमे नगर के 32 प्रतिभाशाली प्रतियोगी (अभय/राघवेंद्र सिंह, अभिषेक/कमल चौधरी, आदित्य/माणकलाल शर्मा, अजय/जितेंद्र पटेल, अमन/दीपचंद यादव, अमित/महेश लोधी, अंकुर/सोहन देथलिया, अंकुश/शंकरलाल लोधी, अंश/अविनाश पटेल, अंशुमन/नवीन गोला, अंशुमन/सुनील पांचाल, आयुष/अशोक देथलिया, आयुष/गणेश प्रजापति, आयुष/डी. के. सोलंकी, आयुष/दीपचंद यादव, भरत/जीवन पटेल, भावेष/ जगदीश नागर, देव/करण राघव, दिव्यांश/सुनील कारपेंटर, गणेश/दिनेश पटेल, हर्षल/ब्रजेश सोनी, हस्ती/गोपाल जांगिड़, हिमांशु/लोकेश देथलिया, करण/दिनेश पटेल, मनस्वी/विकास मंडलोई, पाखी/संदीप जांगिड़, प्रणव/सतीश भाटी, प्रशांत/मनोज पटेल, समर्थ/शशिकांत शुक्ला, सिद्धार्थ/ रमेश कुमार पांडेय, सुमित/नरसिंह देथलिया, तितिक्षा/राजेंद्र परमार) अपनी प्रतिभा दिखाने को प्रतियोगिता मे शामिल होंगे।
प्रतियोगिता मे शामिल होने वाले प्रतियोगियों को 8 मिनट मे गणित की 200 जटिलतम गणनाओ को हल करने कि चुनौती दी जाएगी। सी.आई. विष्णु चौहान ने बताया की प्रतिवर्ष होने वाली यूसीमास की इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे पूरे प्रदेश से लगभग 7000 प्रतिभागी भाग लेंगे। ज्ञात हो की पिछले लगातार 4 वर्षो से राज्य के अलावा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यूसीमास मक्सी के स्टूडेंट सफलता हासिल कर नगर का नाम रोशन कर रहे है। प्रतियोगिता के अगले दिन चैंपियन एवं प्रथम पांच रनरअप स्टूडेंट को रविंद्र नाट्य ऑडिटोरियम मे सम्मानित किया जायेगा।


Best of luck to all little star's.....
ردحذفإرسال تعليق