BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

मक्सी ए बी ऱोड की मरम्मत के लिए भीमसेना ने ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की दी चेतावनी |


मक्सी-नगर निकले नेशनल हाइवे की मरम्मत के लिए नगर की भीमसेना इकाई ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नायाब तहसीलदार मक्सी को सौंपा, इकाई के नगराध्यक्ष जीवन मकवाना ने बताया कि गत एक माह से एबी रोड की हालात खराब है, गड्ढे हो गए है, धूल उड़ रही है, जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है, खादय ओर पे पदार्थ दूषित हो रहे है, लोगो मे अस्थमा की बीमारी हो रही है, इसी के चलते हमने ज्ञापन दिया है, मकवाना ने बताया कि अगर नवरात्रि के पहले ऱोड की मरम्मत नही हुई तो भीमसेना इकाई द्वारा आंदोलन किया जाएगा । ज्ञापन टप्पा तहसील के विवेचक मानसिंह गुर्जर को दिया गया। इस अवसर पर कांतिलाल डोंगलिया, संतोष लावरे, नंदकिशोर हनोतिया, धर्मेंद्र सिंह, राजू लावरे, अर्जुन समेत कई लोग मौजूद थे ।

Post a Comment

أحدث أقدم